Wednesday 6 August 2014

मोदिजी, नेपालमें आपने तो कमाल कर दिया !!

मोदिजी, नेपालमें आपने तो कमाल कर दिया !!

आपने अपने अन्दरको - पूरे बाहर कर दिया,
बाहर समझने वालेंको भी दिलका अन्दर कर दिया,
सूरक्षा और ट्राफिक जामको अन्त कर दिया,
नेतावोंको दिल्ली जाना बन्द कर दिया,
खर्च ज्यादा समझ कर रास्ता खुल्ला कर दिया,
आप ही आकर यात्रा अब तो सस्ता कर दिया,

देश, साम्सद और नेतावोंको निहाल कर दिया,
मोदिजी, आपने तो निसंदेह कमाल कर दिया !!

अंगुलीमाल और वाल्मीकिको ऋषि-मन कर दिया,
चोरी पापी लुटेराको भी सज्जन कर दिया,
राजा बुद्ध जनकको सम्मान कर दिया,
जीत जैसा बाहादुरोंको ऎशान कर दिया,
पूर्वाङ्ग-सुसंयोजित संविधान कर दिया,
कोनेमें छुपीहुई अधिकारको हिम्मत कर दिया,
मेहनत और ईमान्दारीको किम्मत कर दिया,
गोर्खा, वीर और उद्यमी हैं, ईज्जत कर दिया,
अञ्चल जिल्ले नगर-भर राहत कर दिया,

भारत-वर्षमें राक्षसोँको हलाल कर दिया,
मोदिजी, आपने तो निसंदेह कमाल कर दिया !!

सारें विश्वके नेपालीको एक कर दिया,
राजनेता तो थे ही आप, विश्व-शान्ति कर दिया,
गुजरात कि मिट्टीको और सुवाश कर दिया,
अध-पका और अधूराको पूरा कर दिया,
हनुमानको जडिबुटीयों से अमर कर दिया,
अनहोनी को भी प्रेमसे सहज कर दिया,
महाभारत, पुराण, ग्रंथोंको उदृत कर दिया,
अपने अधिकार ना खोनेसे निर्दित कर दिया,
सीता-राम सेतु पुन: निराला कर दिया,
कचरा अंगाराको आपने तो उज्याला कर दिया,

मोटे भाईके तरह प्रेमसे अंकमाल कर दिया,
मोदिजी, आपने तो निसंदेह कमाल कर दिया !!

बाढ़ पिडित सहयोगके शुरूआत कर दिया,
आर्थिक संकलन अभियानमें ताकात कर दिया,
पानी और जवानीको पुनर्जीवित कर दिया,
जैविक मैत्री शक्तिको फिर भी लिखित कर दिया,
पशुपतिके माथे पर शुद्ध चंदन लेपन कर दिया,
गौ-रक्षामें जीवनको बलिदान करदिया,
भारतीयों पर शंकाएं फिलहाल MODIFIED कर दिया;
लोक तान्त्रिक गणतन्त्रको JUSTIFIED कर दिया,
पहाडोमें अरोबौंके अनुदान कर दिया,
विज्ञान छात्रवृत्ती देकर प्रसन्न कर दिया,

चाय दोकान,घर विहीनोंको मालामाल कर दिया,
मोदिजी, आपने तो निसंदेह कमाल कर दिया !!

हा(आ)इवे हाइड्रो हनिमुनके क्षेत्र कर दिया,
बिछ्ड़े हुए यात्रुवोंको एकत्रित कर दिया,
शस्त्रमें खोए-हुएको शास्त्रद्वारा नियंत्रित कर दिया,
युद्धमें लगे-हुएको बुद्धके जन्म-भूमि पर आमंत्रित कर दिया,
विकाश विज्ञानसे नदीयोमें चमत्कार कर दिया,
गन्धे विष्णुमति व बाग्मतीको भी नमस्कार कर दिया,
देखावा और शिष्टाचारोंको तिरस्कार कर दिया,
भगवानमें समय लगाकर पूजा कर दिया,
नास्तिकों अधर्मीयों कि भी उर्जा कर दिया,

गरीव किसान औरतें को खयाल कर दिया,
मोदिजी, आपने तो निसंदेह कमाल कर दिया !!

-अनन्तगोपाल रिसाल

No comments:

Post a Comment